۞ وَاتْلُ عَلَيْهِمْ نَبَاَ ابْنَيْ اٰدَمَ بِالْحَقِّۘ اِذْ قَرَّبَا قُرْبَانًا فَتُقُبِّلَ مِنْ اَحَدِهِمَا وَلَمْ يُتَقَبَّلْ مِنَ الْاٰخَرِۗ قَالَ لَاَقْتُلَنَّكَ ۗ قَالَ اِنَّمَا يَتَقَبَّلُ اللّٰهُ مِنَ الْمُتَّقِيْنَ
watlu ‘alaihim naba'abnai ādama bil-ḥaqqi iż qarrabā qurbānan fa tuqubbila min aḥadihimā wa lam yutaqabbal minal-ākhar(i), qāla la'aqtulannak(a), qāla innamā yataqabbalullāhu minal-muttaqīn(a).
और (मुहम्मद) उन्हें आदम के दो बेटों की सच्ची कहानी सुनाओ, जब दोनों ने क़ुर्बानी पेश की, तो एक (हाबील) की क़ुर्बानी क़बूल हुई और दूसरे (क़ाबील) की नहीं। उसने (क़ाबील ने) कहा, 'मैं तुझे ज़रूर क़त्ल कर दूँगा!' उसने (हाबील ने) कहा, 'अल्लाह तो बस तक़वा वालों की (क़ुर्बानी) क़बूल करता है।'
لَىِٕنْۢ بَسَطْتَّ اِلَيَّ يَدَكَ لِتَقْتُلَنِيْ مَآ اَنَا۠ بِبَاسِطٍ يَّدِيَ اِلَيْكَ لِاَقْتُلَكَۚ اِنِّيْٓ اَخَافُ اللّٰهَ رَبَّ الْعٰلَمِيْنَ
la'im basaṭta ilayya yadaka litaqtulanī mā ana bibāsiṭiy yadiya ilaika li'aqtulak(a), innī akhāfullāha rabbal-‘ālamīn(a).
'अगर तू मुझ पर क़त्ल करने के लिए हाथ उठाएगा, तो मैं तुझ पर क़त्ल करने के लिए हाथ नहीं उठाऊँगा। मैं तो अल्लाह से डरता हूँ, जो सारे जहानों का रब है।'
اِنِّيْٓ اُرِيْدُ اَنْ تَبُوْۤاَ بِاِثْمِيْ وَاِثْمِكَ فَتَكُوْنَ مِنْ اَصْحٰبِ النَّارِۚ وَذٰلِكَ جَزٰۤؤُا الظّٰلِمِيْنَۚ
innī urīdu an tabū'a bi'iṡmī wa iṡmika fa takūna min aṣḥābin-nār(i), wa żālika jazā'uẓ-ẓālimīn(a).
'मैं चाहता हूँ कि तू मेरे क़त्ल का गुनाह और अपने गुनाहों को लेकर लौटे, फिर तू जहन्नम का बाशिंदा होगा। और यही ज़ालिमों की सजा है।'
فَطَوَّعَتْ لَهٗ نَفْسُهٗ قَتْلَ اَخِيْهِ فَقَتَلَهٗ فَاَصْبَحَ مِنَ الْخٰسِرِيْنَ
fa ṭawwa‘at lahū nafsuhū qatla akhīhi fa qatalahū fa aṣbaḥa minal-khāsirīn(a).
तो उसकी (क़ाबील की) नफ़्स ने उसे अपने भाई के क़त्ल के लिए उकसाया, फिर उसने उसे क़त्ल कर दिया, और वह नुक़सान उठाने वालों में शामिल हो गया।