Q.S अल-आराफ़ (7:189)
۞ هُوَ الَّذِيْ خَلَقَكُمْ مِّنْ نَّفْسٍ وَّاحِدَةٍ وَّجَعَلَ مِنْهَا زَوْجَهَا لِيَسْكُنَ اِلَيْهَاۚ فَلَمَّا تَغَشّٰىهَا حَمَلَتْ حَمْلًا خَفِيْفًا فَمَرَّتْ بِهٖ ۚفَلَمَّآ اَثْقَلَتْ دَّعَوَا اللّٰهَ رَبَّهُمَا لَىِٕنْ اٰتَيْتَنَا صَالِحًا لَّنَكُوْنَنَّ مِنَ الشّٰكِرِيْنَ
huwal-lażī khalaqakum min nafsiw wāḥidatiw waja‘ala minhā zaujahā liyaskuna ilaihā, falammā tagasysyāhā ḥamalat ḥamlan khafīfan fa marrat bih(ī), falammā aṡqalad da‘awallāha rabbahumā la'in ātaitanā ṣāliḥan lanakūnanna minasy-syākirīn(a).
वही है जिसने तुम्हें एक जान (आदम) से बनाया और उससे उसकी जोड़ी बनाई, ताकि वह उससे सुकून पाए। फिर जब उसने (उसकी बीवी से) संगति की, तो (उसकी बीवी ने) हल्का गर्भ धारण किया, और वह (कुछ समय तक) हल्का ही रहा। फिर जब वह भारी हुआ, तो दोनों (पति-पत्नी) ने अपने रब अल्लाह से दुआ की, 'अगर तू हमें नेक बच्चा देगा, तो हम निश्चित रूप से शुक्र गुज़ार होंगे।'